'हांटेड' के 3डी एफेक्ट से कांपेगी रूह

देखें- विक्रम भट्ट की हांटेड का फर्स्ट लुक
'राज'और '1920' के लिए लोगों के बीच बेहद मशहूर निर्देशक विक्रम की अगली फिल्म 'हांटेड'है। विक्रम कहते हैं कि यह फिल्म अब तक उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है। भट्ट कहते हैं, "'हांटेड' मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और सम्पूर्ण फिल्म है। यह चुनौती पटकथा लिखने के समय से ही शुरू हो गई थी। हम देश की पहली डरावनी 3डी फिल्म की कल्पना कर रहे थे। यह सब नया था। शैली और प्रौद्योगिकी दोनों ही नई हैं।"
'हांटेड' बॉक्स ऑफिस में 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है। भट्ट कैंप हमेशा नए कलाकारों को मौका देता रहा है। उसी लीक पर चलते हुए विक्रम भट्ट हांटेड फिल्म से अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और नवोदित अभिनेत्री तिया बाजपेयी को बॉलीवुड में पहली बार ला रहे हैं। हर हॉरर फिल्म की तरह इस फिल्म की शुरुआत भी एक हवेली से ही होगी लेकिन इसके बाद दिखेगा भूतिया हवेली में 3डी का कमाल। तो इस कमाल को देखने के लिए अभी से इंतजार करें 15 अप्रैल का।


Click it and Unblock the Notifications











