बॉलीवुड फिल्म का वो 'भूतिया गाना', जिसे कर दिया था बैन, गांववालों का दावा- 'एक लाइन सुनकर आते थे भूत-प्रेत'

Haunted Bollywood Song: एक समय था जब हिमेश रेशमिया के गाने चार्टबस्टर पर धमाल मचाया करते थे। उनके गाने इस तरह से लोगों के दिलों में छा जाते थे कि लोग उन्हें गुनगुनाए बगैर रह नहीं पाते थे। लेकिन उनमें से हिमेश रेशमिया का एक गाना ऐसा भी था, जिसे लोग भूतिया समझने लगे थे।
हिमेश का शापित गाना
हिमेश रेशमिया ने सन् 2000 में काफी फेमस गाने गाए थे और उनमें से एक गाना था- 'झलक दिखला जा'। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन कुछ लोग इसे श्रापित भी मानने लगे थे। जी हां, इस गाने को एक गांव ने बैन तक कर दिया था।
इमरान हाशमी की फिल्मों के गाने उस दौर में इतने हिट हुआ करते थे कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। ऐसा ही कुछ हुआ था साल 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' के साथ। इस फिल्म में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरिया थे, लेकिन असली स्टार बन गया इस फिल्म का गाना- 'झलक दिखला जा'।
इस गाने की धुन और खासकर लाइन 'एक बार आजा आजा आजा...' ये लोगों के बीच इतना मशहूर हुआ कि इसके इर्द-गिर्द अजीबो-गरीब किस्से भी फैलने लगे।
गुजरात का गांव और भूत-प्रेत की कहानी
गुजरात के आनंद जिले का एक गांव है भलेज। यहां के लोगों का मानना था कि 'झलक दिखला जा' गाने के बजते ही गांव में अजीब घटनाएं होने लगती हैं। गांववालों का दावा था कि गाने को गाने या सुनने के बाद कई लोग अजीबोगरीब हरकतें करने लगे, जैसे उन पर किसी आत्मा का साया हो।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के ही एक शख्स फिरोज ठाकोर ने बताया था कि जब उन्होंने यह गाना गुनगुनाया तो अचानक उन पर कुछ अजीब असर हुआ। हालत इतनी बिगड़ गई कि उनके परिवार को उन्हें एक पीर बाबा के पास ले जाना पड़ा। गांव के लोगों का कहना था कि लगभग 8-10 लोग ऐसे ही हालात से गुज़रे।
गाने पर लगा बैन
इन घटनाओं के बाद गांव में 'झलक दिखला जा' को पूरी तरह से बैन कर दिया गया। लोग मानने लगे कि इस गाने की वजह से गांव में नेगेटिव एनर्जी फैलती है। यही वजह रही कि कोई भी वहां इस गाने को बजाने की हिम्मत नहीं करता था।
बाकी देश में बना सुपरहिट, गांव में डर का कारण
दिलचस्प बात ये रही कि जहां पूरे देश में हिमेश रेशमिया का ये गाना पार्टीज, कॉलेज फेस्ट और रेडियो पर धूम मचा रहा था, वहीं भलेज गांव में इसका नाम लेना भी लोगों को डराने के लिए काफी था।


Click it and Unblock the Notifications











