हाथरस केस: रात ढाई बजे परिवार की मर्जी के बिना हुआ पीड़िता का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बिटिया के साथ हुई दरिंदगी को लेकर देशभर में उबाल है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो पूरा देश मिलकर न्याय की गुहार लगा रहा है। 19वर्षीय पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए बॉलीवुड भी आगे आया। जावेद अख्तर और करीना कपूर ने भी हाथरस की बिटिया के लिए आवाज उठाई। लेखक जावेद अख्तर ने इस मामले पर आक्रोश व्यक्त किया। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया कि यूपी पुलिस ने जबरन पीड़िता का शव का खेतों में अंतिम संस्कार कर दिया।

इसी को लेकर जावेद अख्तर ने लिखा, यूपी पुलिस ने पीड़िता के शव को रात ढाई बजे बिना फैमिली की परमिशन के ही अंतिम संस्कार कर दिया। ये हमारे लिए सवाल छोड़ता है आखिर कैसे उन्हें इतना कॉन्फिडेंस मिला। कैसे उन्हें इतना आत्मविश्वास मिला कि वह इतना क्रूर अपराध करके भी बच जाएंगे।

वहीं कुमार विश्वास ने भी यूपी की बेटी के लिए कई पोस्ट लिए और यूपी सरकार, प्रशासन व पुलिस पर सवाल उठाए। कुमार ने लिखा, सूर्यास्त के बाद, विधान के विपरीत, घरवालों से छुपाकर,जबरन,अपनी सरकार व पुलिस के बल पर गुपचुप तरीक़े से "हम सदा शासक रहेंगे" की सोचवाले अहंकारी अंग्रेजों ने शहीद ए आज़म भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु को बिना अंतिम संस्कार किए जलाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X