हाथरस गैंगरेप पर भड़का अक्षय कुमार का गुस्सा- ऐसी क्रूरता? अपराधियों को फांसी पर लटकाएं
उत्तरप्रदेश के हाथरस में दो सप्ताह पहले रेप और प्रताड़ना का शिकार हुईं 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। रिपोर्ट अनुसार पीड़िता को गंभीर चोटें आईं थीं। आईसीयू में उसका इलाज जारी था। अक्षय कुमार ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रेप जैसे क्रूर अपराध के लिए कड़ी सजा होनी चाहिए। ताकि लोगों में इसे लेकर डर पैदा हो। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने ये दुष्कर्म किया। अक्षय ने पीड़िता की मौत पर दुख जाहिर किया है।

इस पूरे मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा कंगना रनौत और भी कई स्टार्स ने भारत की कानून व्यवस्था को कड़े करने की राय रखी है। साथ ही बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











