Priyanka Chopra की एक्स जेठानी ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- 'मुझे नफरत है कि लोग मुझे और उन्हें...'

Priyanka Chopra Nick Jonas

Sophie Turner On Priyanka Chopra: सोफी टर्नर ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने तलाक और जोनास परिवार के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अपनी ट्यूनिंग के बारे में भी बात की।

अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए सोफी ने बताया कि जोनास ब्रदर्स की पत्नी कहलाए जाने से उन्हें कितनी 'नफरत' होती थी। ब्रिटिश वोग से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'तीनों भाइयों और और उनकी पत्नियों पर लोगों का बहुत ध्यान था। हमें हमेशा उनकी पत्नियां कहा जाता था, और मुझे इससे नफरत थी।'

सोफी ने यह भी बताया कि जो(एक्स हस्बैंड) ने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं कराया। उन्होंने आगे कहा, "इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है - उन्होंने किसी भी तरह से मुझे ऐसा महसूस नहीं कराया - यह सिर्फ इतना था कि लोग (खुद, प्रियंका चोपड़ा और केविन की पत्नी डेनिएल जोनास) हमें बैंड में ग्रुपीज़ के रूप में जानते थे और वो इसी रूप में जानना चाहते थे।"

सोफी, प्रियंका और डेनिएल, जिन्हें म्यूजिक वीडियो 'सकर' में भी देखा गया था, अक्सर जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक प्रोग्राम में जाते थे, जहां लोग उन्हें जे-सिस्टर्स कहते थे। लोग अक्सर उन्हें जे-सिस्टर्स कहकर बुलाया करते थे।

आपको बता दें, सोफी और जो ने सितंबर 2023 में अलग होने का फैसला किया और जब इस खबर की घोषणा की गई तो सोफी को बेटियों, विला और डेल्फ़िन को अकेला छोड़कर पार्टी करने के लिए गैर-जिम्मेदार मां तक कहा गया था।

इससे पहले, सोफी टर्नर ने खुलासा किया था कि उन्होंने 20 साल की उम्र में मां बनने के बारे में सोचा नहीं था और यहां तक कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को टर्मिनेट करने के बारे में भी सोचा था। टर्नर ने बताया कि कैसे उन्होंने बच्चे को अबॉर्ट करने पर अपने अलग हो चुके पति जो जोनस के साथ इस बारे में बात की थी।

बाली में, टर्नर को पता चला कि वह प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने कहा कि उन्होंने इस खबर को एक हफ्ते तक छिपाया। पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने ब्रिटिश वोग को बताया, "शायद इसलिए क्योंकि मैं बहुत छोटी थी, मैंने इस खबर को एक हफ्ते तक सीक्रेट रखा।" टर्नर ने कहा कि उन्होंने जो जोनास पर प्रेग्नेंसी टेस्ट फेंकते हुए पूछा, "क्या लगता है कि हमें क्या करना चाहिए? क्या हमें यह बच्चा करना चाहिए?"

एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि वह मां बनना चाहती हैं या नहीं और यहां तक कि उन्होंने डॉक्टर्स से भी अपनी भावनाओं के बारे में बात की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X