देखें हेट स्टोरी का होश उड़ा देने वाला यह पोस्टर
विक्रम भट्ट ने भी अब महेश भट्ट के नक्शेकदम पर चलने छान ली है। हाल ही में महेश भट्ट की आनेवाली फिल्म जिस्म 2 के पोस्टर से प्रभावित होकर विक्रम भट्ट ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी' का बेहद ही बोल्ड पोस्टर जारी कर दिया है।
फिल्म के फर्स्ट लुक को देख कर ही लगता है कि पूरी फिल्म की कहानी में क्या होगा। इस पोस्टर में लड़की का चेहरा तो नहीं लेकिन खुली पीठ को दिखाया गया है। लड़की की पीठ पर टैटू भी बना है।
खबर आ रही है कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस पाउली दाम हैं जो बंगाली फिल्मों में अपने अलग ही अंदाज और अदा के लिए फेमस हैं।
हेट स्टोरी अप्रैल में रिलीज होगी और इसके पोस्टर के देख काफी लोग मेहित हो चुके हैं और वह इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार करने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications