काश एमएफ हुसैन जिंदा होते तो मैं उनके लिए अपने कपड़े....
फिल्म 'हेट स्टोरी' के ट्रेलर से चर्चा में आईं बंगाली बाला पाउली दम ने फिल्म के ट्रेलर से बॉलीवुड में सबके होश उड़ा दिये हैं। लेकिन यह बाला केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं।
जी हां हाल ही में पाउली ने एक बेहद बोल्ड स्टेटमेंट दिया है जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में पाउली ने टाइटेनिक का थ्री डा वर्जन देखा है। जिसके चलते अब पाउली के मन में एक इच्छा जाग गई है। दरअसल इस फिल्म में एक सीन हैं जिसमें लियोनार्डो डिकेप्रियो एक्ट्रेस केट विंसलेट की पेटिंग बनाते हैं। उस वक्त केट बिना कपड़ो के दिखाई देती है।
अब पाउली के मन में भी कुछ इसी तरह की इच्छा जाग गई हैं। इसबारे में पाउली का कहना है कि अगर आज अपनी पेंटिंग के लिए मशहूर एमएफ हुसैन जिंदा होते तो वह उनसे वैसे ही पेंटिंग बनवाती जैसी टाइटेनिक में केट ने लियनार्डो से बनवाई थी।
मगर अफसोस, एक्ट्रेस की ये इच्छा तो पूरी नहीं हो सकती मगर ऐसे बोल्ड स्टेटमेंट के चलते उन्होंने अच्छी खासी पब्लिसिटी जरूर बटोर ली है। आपको बता दें कि पाउली की फिल्म 'हेट स्टोरी' 27 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications