इंसानी रिश्तों की कहानी है 'हेट स्टोरी'
'हेट स्टोरी' के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें केवल अश्लीलता भरी है। लेकिन, 'हेट स्टोरी' में सिर्फ सेक्सुएलिटी नहीं है। यह इंसानी रिश्तों की कहानी है। एक किरदार है जिसे लाइफ में सच्चे प्यार की खोज रहती है लेकिन उसे प्यार के नाम पर बहुत बड़ा धोखा मिलता है।
यह फिल्म इंसानी रिश्तों की जटिलता की कहानी कहती है। इसमें सेक्स का इस्तेमाल सिर्फ टूल के तौर पर किया गया है।
इस फिल्म में रिश्तों की कहानी तीन अलग-अलग किरदार के चारो ओर घूमती है। इसमें पाउली दम को सच्चे प्यार की तलाश रहती है।
फिर वो एक षड़यंत्र में फंस जाती है जिसमें उसका सब कुछ लूट जाता है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है जब एक औरत का सबकुछ लूट लिया जाता है। तो वह अपना बदला पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसके पास खोने को कुछ नहीं बचता, इसलिए उसे किसी भी बात का डर नहीं रहता। उसकी नजर में केवल एक ही चेहरा घुमता है उसका जिसने उसे वर्बाद किया।


Click it and Unblock the Notifications











