हेट स्टोरी के लिए तैयार हो जाए एडल्ट्सः निखिल द्विवेदी
शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी' में पाउली दम के साथ नजर आने वाले अभिनेता निखिल द्विवेदी का कहना है कि यह सहीं प्रश्न नहीं है कि क्या भारतीय दर्शक बोल्ड सामग्री वाली फिल्में देखने के लिए तैयार हैं या नहीं।
वैसे हेट स्टोरी में भी काफी ज्यादा बोल्ड सामग्री होने की बातें कही जा रही है। द्विवेदी ने बताया, सभी वयस्क हेट स्टोरी के लिए तैयार रहें। अगर आप एक वयस्क हैं, तो आपको देश के कानून ने भी काफी सारे विशेषाधिकार दिए हुए हैं क्योंकि आपके पास एक निश्चित परिपक्वता है।
उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि अगर हम किसी स्थान पर इस तरह की बातें कर रहे हैं, तो हम इस देश के लोगों की समझदारी का मजाक उड़ा रहे हैं। लोग इस तरह की फिल्म देखने के लिए पर्याप्त परिपक्व हैं। विक्रम भट्ट प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी हेट स्टोरी में गुलशन देवैया भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











