'A' सर्टिफिकेट के बाद भी हेट स्टोरी पर चली सेंसर की कैंची
इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली विक्रम भट्ट की फिल्म 'हेट स्टोरी' सेंसर बोर्ड की निगाहों में खटक गई और बोर्ड ने बड़ी ही निर्दयता से फिल्म के बोल्ड सीन्स पर कैंची चला दी। जिनको लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। आपको बता दें कि हेट स्टोरी में छह लव मेकिंग सीन हैं जो बेहद हॉट हैं।
जब फिल्म सेंसर के पास गई तो सेंसर की नजरों में यह सीन खटक गए। उन्होंने सारे दृश्यों को छोटा करने का फरमान सुना दिया। अब फिल्म तो पूरी बन चुकी थी तो ऐसा में बेचारे विक्रम भट्ट क्या करते भी तो क्या उनकी मजबूरी फिल्म समय पर रिलीज करना। इसलिए उनके पास बोर्ड की बात को मानने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा। इस फिल्म में काफी बोल्ड डायलॉग भी हैं लेकिन सेंसर को इनपर कोई आपत्ति नहीं है।
इधर बंगला सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म के पोस्टर्स को अश्लील कहा है और उन्होंने निर्देश दिया है कि इस फिल्म के पोस्टर्स सार्वजनिक स्थानों पर ना लगाए। साथ ही इस पोस्टर्स में दिख रहे पाउली दम के खुले अंगों को स्याही से रंग दिया जाए।
वैसे सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है लेकिन इसके बाद भी सेंसर ने इस फिल्म पर अपनी कैंची चलाने से बाज नहीं आई। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है। पाउली दाम के हॉट सीन के कारण ही यह फिल्म चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











