'S' फॉर सलमान और सेक्स ही बिकता है बॉक्स ऑफिस पर
बॉलीवुड की पहली सॉफ्ट पॉर्न फिल्म मानी जाने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी' की एक्ट्रेस पाउली दम के हॉट और बोल्ड सीन के चलते इस फिल्म को पहले ही हिट करा दिया है। यह एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की सबसे हॉट प्रॉपर्टी बन चुकी है। उनके वीडियो ही आज सबसे ज्यादा देखें जा रहे हैं और तमाम साइटो से डाउनलोड भी किये जा रहे हैं।
इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि आज बॉलीवुड में एस फॉर सलमान खान और सेक्स का ही जलवा है। ये दोनो एस ने हर किसी के होश उड़ा कर ही रखे हैं। इस लेटर के चलते ही बॉलीवु़ड में आग लग जाती है।
इस फिल्म को बॉलीवुड में सबसे बोल्डेस्ट फिल्म के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। इस एक्ट्रेस ने पर्दे पर सबके सामने अपने कपड़ों को बिना किसी झिझक के उतारने से भी परहेज नहीं किया है। आपको बता दें कि पाउली बंगाल की एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2011 में आई बंगाली फिल्म छत्रक में न्यूड सीन देकर धमाल मचा दिया था।
हेट स्टोरी के निर्देशक का मानना है कि जो लोग उनकी फिल्म को या उसके प्रोमोशन को अश्लील कह रहे हैं वह सिर्फ अपनी सोच के चलते ही ऐसा कह रहे हैं। हेट स्टोरी पत्रकार काव्या के सेक्स वर्कर बनने और फिर लोगों से बदला लेने की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications











