बिकनी पहनने से बोल्डनेस नहीं आतीः पाउली
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हेट स्टोरी' के उत्तेजक पोस्टर, ट्रेलर और तस्वीरों के चलते रातों रात चर्चा में आ चुकी हैं। कैमरे के सामने उनकी हिम्मत देख सबकी दंग हैं, हर किसी कि आंखे फिल्म के ट्रेलर को देख कर खुली की खुली रह जाती हैं। देखें हेट स्टोरी की होश उड़ा देने वाली तस्वीरें
इस फिल्म में अपनी बोल्ड इमेज की चिंता पाउली को जरा भी नहीं है। उल्टे पाउली का कहना है कि महज बिकनी पहन लेने से फिल्म में बोल्डनेस नहीं आती। पाउली इस फिल्म से पहले कई बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें वो अंग प्रदर्शन को लेकर पहचानी जाती हैं। देखें ट्रेलर में पाउली की बोल्ड अदा
पाउली अपनी फिल्म के बारे में कहती है कि हेट स्टोरी एक एरोटिक थ्रिलर है तो आप कैसे सोच सकते हैं कि फिल्म में अंतरंग सीन्स नहीं होंगे ? जब आप पूरी फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आजाएगा कि इन्हें जान बूझकर फिल्म में नहीं डाला गया। बल्कि इनके बिना तो फिल्म की कहानी पूरी ही नहीं होती। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि केवल कम कपड़े पहन लेने से ही वह फिल्म बोल्ड नहीं होती।
बोल्डनेस वो है जब एक्टर फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार वो सब करने को तैयार हो जाये जो आजतक सिनेमा में नहीं हुआ। फिल्म का ट्रेलर देख कर तो साफ तौर पर यह बात जाहिर होती है कि इसमें जबरदस्त गर्मा गर्म सी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











