एक बार फिर सुपरहिट साबित होगी हेट स्टोरी 4, ये रहा सुबूत
हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी भी जल्द ही दर्शकों के सामने होगी । फिल्म में उर्वशी रौतेला , करण वाही और विवेन भाटिना मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में इस बार प्लॉट लंदन का होगा। ये फिल्म एक ऐसी लड़की ताशा की कहानी होगी जो लंदन के एक एडवटाइजिंग एजेंसी में स्टार मॉडल बनने के लिए कुछ भी करेगी।
इसमें मौजूद एक शख्स अपनी पसंद की महिला को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है।वो शख्स ताशा के टैलेंट को पहचानता है और उसे प्रोजेक्ट दिलवाता है। राजवीर ताशा के प्रति अधिक से अधिक प्यार दिखाने की कोशिश कर सकता है।

आर्यन जो पहली ही रात में अपना असली रंग दिखा देता है वो हर कदम पर अपने भाई से राजवीर से आगे बढ़ना चाहता है फिर चाहे लड़ाई प्यार की हो या कुछ और की। बुरे षड्यंत्र,पागलपन भरे तरीके, टूटए दिल, रोमांचक ट्विस्ट आदि दर्शकों को जरुर पसंद आएगा।
हेट स्टोरी सीरिज की बाकी तीनों फिल्में काफी पसंद की गई है। फिल्म का चौथा हिस्सा भी काफी मजेदार है। फिल्म 9 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में उर्वशी रौतेला ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं।फिल्म के गाने आशिक बनाया आपने में भी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।यह हिमेश रेशमिया का नया गाना है जो आशिक बनाया में हिमेश ने खुद ही गाया था।
उर्वशी इससे पहले भी कई फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। वहीं हेट स्टोरी सीरीज की पहले आई फिल्मों में भी एक्ट्रेसेस के हॉट सीन देखने को मिले हैं। उर्वशी फिल्मों में आने से पहले अपनी खूबसूरती को लेकर दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं। वे कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रिजेंट भी कर चुकी हैं।हेट स्टोरी 4 उनके करियर के लिए टर्निंग प्वांइट साबित हो सकती है।
इसके अलावा करण वाही की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो खुद भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। अब देखना ये है कि फिल्म को दर्शकों से कैसे रिस्पॉन्स मिलते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












