OUCH.. 'हेट स्टोरी 3' के साथ सेंसर बोर्ड ने क्या किया.. सुनकर हंसते रह जाएंगे!
[बॉलीवुड न्यूज] 'हेट स्टोरी 3' 4 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन हर फिल्म की तरह इसे भी सेंसर बोर्ड से गुजरना पड़ा। और जब हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्म सेंसर बोर्ड से गुजरती तो क्या होता है.. यह तो हम सभी जानते हैं! आखिर अब सेंसर बोर्ड भी वह पुरानी वाली बोर्ड कहां रही।
यह तो हमने आपको पहले भी बताया था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म हेट स्टोरी 3 से संस्कृत शब्द 'संभोग' को भी हटाने का निर्देश दिया है। फिल्म के ट्रेलर में भी हमने यह डॉयलोग देखा है, जहां करण शरमन जोशी से कहते हैं- 'जान जाए..पर संभोग होने न पाए'।
BOX OFFICE: 'हेट स्टोरी 3' का धमाका.. फिल्म करेगी शानदार शुरुआत!
बहरहाल, फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर और गानों में आपने जितने बोल्ड सीन देखें हैं, फिल्म में आपको शायद ही उतना कुछ मिल पाए। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से ऐसे ऐसे शब्द हटाने का निर्देश दिया है, जिसे सुनकर आपको हंसी ही आ सकती है।
विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी जो हेट स्टोरी 3 अपने पहले पोस्टर से ही सूर्खियों में हैं। जिस फिल्म के ट्रेलर में डेजी शाह, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी ने कुछ ज्यादा ही बोल्ड सीन दिया है। अब सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी इस फिल्म में काफी कैंची चल चुकी है।
यहां देखिए फिल्म हेट स्टोरी 3 में सेंसर बोर्ड ने क्या क्या बदलाव किया है-


Click it and Unblock the Notifications



