Watch: हेट स्टोरी 2 के सेक्सी ट्रेलर ने मचाई धूम, चार दिनों में चार मिलियन

Hate Story 2 crossed 4 million views in 4 days on youtube
हेट स्टोरी 2 के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ऑफीशियल ट्रेलर लॉंच किया है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले चार दिनों में ही करीब 4 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। ट्रेलर को लोगों ने बार बार देखा और सभी ने इस ट्रेलर को काफी पसंद भी किया। ट्रेलर को देखकर ही पता चल जाता है कि फिल्म में सभी तरह के मसाले डाले गये हैं। चाहे वो हॉटनेस हो, रोमांस हो या सस्पेंस। लोगों ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया है। कुल मिलाकर ट्रेलर को काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉंस मिल रहा है। इससे पहले इसके पहले भाग हेट स्टोरी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

हेट स्टोरी में हॉट एक्ट्रेस पॉली दाम ने मुख्य किरदार निभाया था और फिल्म की कहानी एक लड़की द्वारा अपने साथ किये गये अन्याय का बदला लेने पर आधारित थी। हेट स्टोरी 2 में टीवी स्टार सुरवीन चावला और जय भानुशाली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दोनो ही अपनी डेब्यू फिल्म हेट स्टोरी 2 में बेहद हॉट व सेक्सी अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर दोनों के इस अवतार को बखूबी दर्शा रहा है। ट्रेलर में भानु और सुरवीन के बीच में शूट किये गये कुछ बहुत ही पैशिनेट किसिंग सीन्स व लव मेकिंग सीन्स दिखाये गये हैं जिन्हें देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हो उठे हैं।

2012 में रिलीज हुई हेट स्टोरी के ट्रेलर में भी इसी तरह से पॉली दाम के बोल्ड सीन्स डाले गये थे और अब इसकी सीक्वल के ट्रेलर में भी वही दर्शाया जा रहा है। फिल्म का निर्माण किया है विक्रम भट्ट ने और फिल्म में सुशांत सिंह निगेटिव किरदार निभाते दिखइेंगे। जुलाई 18 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन किया विशाल पांड्या ने। आइये देखते हैं फिल्म के ऑफीशियल ट्रेलर की झलक।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/1JY8rA7fVnU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X