हेट स्टोरी 4 होगी सीरिज की बाकी तीन फिल्मों से भी जबरदस्त, DETAILS

By Shweta K

हेट स्टोरी इकलौती फिल्म है जो इरोटॉकि और बदले की कहानी में भारत में सफल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का उदाहरण है।इस बार हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 के बारे में एक लाइन में कहा जा सकता है 'Reality is stranger than fiction' मतलब सच्चाई परिकल्पना से अधिक अजनबी होती है।

फिल्म के डायरेक्टर विशाल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि "फिल्म असल कहानी से प्रेरित है। फिल्म में जो नफरत दिखाई गई है वो भी असल कहानी से प्रेरित है।फिल्म उन मुद्दों पर बनी है जिन्हें हम आस पास में देखते हैं। हम हमेशा लोगों के मुंह से सुनते हैं कि एक्शन लेना टाहिए लेकिन फिल्म में हम इससे भी एक कदम आगे बढ़कर देखेंगे जो इस फ्रेंचाइजी की खासियत है।"

विशाल का कहना है कि "हेट स्टोरी फ्रेंचाइजी को दर्शकों का काफी प्यार मिलता आया है और ये मेरे दिल के काफी करीब है और हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं जो पिछली सिरीज से अलग हो।"

hate-gets-darker-with-hate-story-iv

हेट स्टोरी 4 के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर विशाल पांड्या ने कहा कि "हेट स्टोरी सीरिज की फिल्में मीडियम बजट पर बनती हैं और फिल्म का रिर्टन भी काफी अच्छा रहता है। हेट स्टोरी 4 में भी म्यूजिक और लोकेशन कमाल की है।गानों का लोकेशन और साथ रोमांस का सही डोज लोगों को आकर्षित करती है। हेट स्टोरी सीरिज के सभी गाने लोगों को पसंद आए थे और हेट स्टोरी 4 के भी पसंद आ रहे हैं। "

थ्रिलक, इरॉटिक और बदले की कहानी ही हेट स्टोरी की USP है। आपको बता दें कि फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही है और फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही, विवान भाटेना, इहाना ढिल्लो, गुलशन ग्रोवर लीड रोल में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X