..................... Hasin Jahan Viral Post over allegation of murder on daughter Hasin Jahan lashes out I am single woman - Hindi Filmibeat

बेटी पर लगे मर्डर की कोशिश के आरोप तो किसमिसाई हसीन जहां, बोली-'मैं अकेली औरत हूं, इसलिए...'

Hasin Jahan

Hasin Jahan Viral Post: क्रिकेटर हसीन जहां आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर लंबे पोस्ट लिखे हैं जो कि काफी तेजी से चर्चओं में आ गए हैं। दरअसल, अब हसीन जहां और उनकी बेटी पर उनके पड़ोसियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसे लेकर हसीन जहां ने सफाई पेश की है।

मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ और मॉडल हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। हसीन जहां ने अपने पोस्ट में लिखा, "जो अफवाह मेरे और मेरी बेटी के खिलाफ फैलाया जा रहा है और मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है, इस अफवाह को आप लोग जरुर याद रखें।" हसीन जहां ने अपने पोस्ट में काफी सारी बातें कही है।

हसीन जहां ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरे खिलाफ जो साजिश के तहत मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उसे आप लोग जरूर याद रखें। मैं बहुत जल्द सबूतों के साथ इन सारी साजिशों का पर्दाफाश करूंगी, इंशाअल्लाह।" उन्होंने आगे लिखा, "इसी तरह साल 2021 में मुझे मेरी नाबालिग बेटी समेत एक झूठे केस में फंसाया गया था और मीडिया में मेरी बहुत बदनामी की गई थी। मुझे यह तक कहा गया कि शमी अहमद के खिलाफ जो केस मैंने किए हैं, उन्हें वापस ले लूं। लेकिन मुझे मेरे अल्लाह पर पूरा भरोसा था और मैं डरने की बजाय इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी।"

हसीन जहां आगे लिखती हैं, "कोलकाता हाईकोर्ट ने उस झूठे केस को खारिज कर दिया था, लेकिन तब मीडिया ने उस फैसले को बिल्कुल हाईलाइट नहीं किया। मैं एक अकेली औरत हूं, इसलिए हर कोई मुझे डराने और परेशान करने की कोशिश करता है। मेरी संपत्ति और मेरे पैसे हड़पने की कोशिश की जाती है। कुछ दो कौड़ी के अपराधी जबरदस्ती मुझे परेशान करके खुद की राजनीति चमकाना चाहते हैं और मीडिया में नाम कमाना चाहते हैं। जब मैं इन अपराधियों से डरती नहीं और उनके सामने झुकती नहीं, तो ये मेरी बेटियों की जिंदगी से खेलना चाहते हैं।"

हसीन जहां ने पोस्ट में अपने खिलाफ साजिशें किए जाने का आरोप लगाते हुए आगे लिखा, "मेरी बेटियां अपनी पढ़ाई में बिजी हैं, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं, फिर भी मुझे तंग करने के लिए मेरी बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है। अब आप ही बताइए, मेरी मासूम बेटियों की क्या गलती है? मेरे खिलाफ जो गैरकानूनी काम और साजिशें की जा रही हैं, उनसे मैं कभी डरी न डरी हूं और नाही डरूंगी। इंशाअल्लाह।"

हसीन जहां के इस पोस्ट सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके साथ खड़े नजर आए, तो वहीं कुछ उनके खिलाफ भी दिखें। आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी, लेकिन इनका निकाह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और साल 2018 में दोनों की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया और हसीन जहां ने शमी पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।

Read more about: hasin jahan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X