'तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे'- शमी की धर्राटेदार परफॉर्मेंस के बाद पिघला हसीन जहां का दिल

Hasin Jahan Video: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। लेकिन टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल का यादगार बनाया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर अपना नाम भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही अब दुनिया भर से शमी के लिए क्रेकिट प्रेमियो का प्यार उमड़ रहा है। इसी बीच अब उनकी पत्नी हसीन जहां का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
मोहम्मद शमी के प्लेयर ऑफ द मैच के ऐलान के अब हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में हसीन जहां रील बनाती दिखाई दे रही है और रील बनाने के लिए हसीन ने जिस गाने को चुनाव किया है उसे फैंस शमी के लिए उनकी फीलिंगस का इजहार मान रहे हैं। तेरे नाम ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे गाने पर रील बनाती दिखाई दे रही हैं।
हसीना जहां के इस वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग हसीना को उनके इस अंदाज के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं और शमी से दूर ही रहने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बड़ी मुश्लिक से शमी भैया संभले हैं अब तू दूर ही रहना।
इसके साथ ही आपको बता दें कि शमी की परफॉर्मेसं के बारे में बात करते हुए हसीन ने न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कुछ भी हो, अच्छा परफॉर्म कर रहा है। अच्छा खेलेगा, टीम में बना रहेगा, अच्छा कमाएगा तो हमारा भविष्य सिक्योर रहेगा।' हसीन ने आगे कहा, 'मैं अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दूंगी लेकिन उसे (शमी को) नहीं.' मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच अब तक कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है, फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











