वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के लिए शेयर मैसेज, वीडियो में बोलीं- बाबू-सोना करके दिल

Hasin Jahan

Hasin Jahan Video: साल 2023 का वो दिन आ गया है जिसका हर किसी को काफी समय से इंतजार था। गुजरात के अहमदाबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल हो रहा है। ऐसे में इस वर्ल्ड कप में जहां महोम्मद शमी सबसे ज्यादा चमके हैं तो वहीं उनके साथ ही उनकी पत्नी हसीन जहां भी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव हसीन जहां अपने ऐसे ऐसे रील शेयर कर रही है जिन्हे लोग शमी को टार्गेट करके देख रहे हैं।

ऐसे में वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भी हसीन जहां ने अपना एक वीडियो रील शेयर किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हसीन जहां अपनी मस्त अंदाज में दिखाई दे रही है। सामने आए वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं- 'बाबू-सोना करके दिल में आते हैं, जिंदगी को झंड करके चले जाते हैं।' नेटिजंस इसे उनके और शमी दोनों के दिल की आवाज बता रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां रिश्ते में पति-पत्नी हैं, लेकिन दोनों के बीच के इस रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। सालों से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए हैं। जहां पूरा देश शमी की सफलता से खुश हैं। वहीं, हसीन जहां इस सफलता से खुश नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव मॉडल और एक्ट्रेस हसीन ठीक फाइनल से पहले पति पर तंज कसती नजर आईं।

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अब लोग चुटकी ले रहे हैं। शमी के फैंस जहां हसीन जहां पर आग बबूला हो रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है ये टूटे दिल का हाल है। एक यूजर ने लिखा- 'अब शमी भाई की याद आ रही है पता है मुझे'। एक अन्य ने लिखा- 'प्यार करना सीखो धोखा देना नहीं।'

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan mohd shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X