'तुम मेरी दुनिया मेरी जान हो', शमी अहमद नहीं बल्कि इनपर खुलेआम प्यार लुटा रही हैं हसीन जहां

Hasin Jahan Troll: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि उनकी पत्नी हसीन जहां को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। एक बार फिर से हसीन जहां काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है।
हसीन जहां ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इस प्यारी से तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरी छोटी सी जान। मोहम्मद शमी के फैंस हसीन जहां को लगातार इंस्टाग्राम पर ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। दरअसल, हसीन जहां इससे पहले भी दो बच्चियों की मां रह चुकी हैं। शमी से हसीन जहां ने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से हसीन जहां को दो बच्चियां हुई थी।
लेकिन हसीन जहां ने कभी उन बेटियों के लिए ऐसा प्यार नहीं दिखाया है। ऐसे में कुछ फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये प्यार नहीं बल्कि पैसा बोल रहा है। अगर इस बच्ची का पिता मोहम्मद शमी नहीं होता तो शायद हसीन जहां को ये प्यार करने का दिखावा नहीं करना पड़ता। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी को लेकर भी हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह की बातें लिखती रही है।
आईपीएल 2012 के दौरान मोहम्मद शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात हुई थी। उस दौरान हसीन जहां चीयर गर्ल का काम करती थीं। लेकिन इस दौरान हसीन जहां की पहली शादी टूट चुकी थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच दो साल चले अफेयर के बाद साल 2014 में इन दोनों ने शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











