रमजान में बेटी संग पूल में यूं नहाती दिखीं हसीन जहां, वीडियो देख गुस्साए लोग, कमेंट्स में जमकर सुनाईं खरीखोटी

Hasin Jahan Viral Video: मोहम्मद शमी (Mohammed shami) अपने खेल को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। पिछले दिनों वह रोजा ना रखने की वजह से जमकर ट्रोल हुए थे। वहीं मोहम्मद शमी के साथ ही उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) भी जमकर ट्रोल रही हैं। पहले तो हसीन जहां के बोल्ड होली फोटोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी और उसके बाद हसीन जहां से बेटी का होली खेलते हुए फोटो शेयर किया था। जिसे देखने के बाद से तो आम जनता से लेकर मौलाना तक हर कोई हसीन जहां पर भड़कता नजर आया।
ट्रोलिंग के बीच हसीन जहां ने शेयर किया पूल वीडियो
लेकिन अपनी जबरदस्त हो रही ट्रोलिंग के बीच भी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पोस्ट करना नहीं छोड़ा। हसीन जहां ने कभी होली के डांस वीडियो शेयर करती नजर आतीं तो कभी वह बेटी का डांस वीडियो शेयर कर देतीं। वहीं हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां अपनी बेटी के साथ स्वीमिंग पूल में नहाती नजर आ रही हैं। दोनों ने ही स्विमसूट कैरी किया है। पूल में नहाते हुए बच्ची बहुत खुश हो रही है। वहीं वीडियो में मोहम्मद शमी की बेटी की प्यारी आवाज भी सुनाई दे रही है।
हसीन जहां के पूल वीडियो को देख भड़के लोग
हसीन जहां के इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है, लेकिन इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि यूजर्स जमकर हसीन जहां को खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे रोजा चल रहा है कुछ तो शर्म करो। वहीं दूसरे ने लिखा- बच्ची है वो उसे मत खराब करो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- एंजॉय करो अपनी जिंदगी, लोग तो बोलते ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications