हसीन जहां ने शेयर किया बेटी का पूल में स्विम करते हुए VIDEO, भड़के लोग, बोले- शर्म कर लो...

Hasin Jahan Latest Video: मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। जहां एक तरफ उनके बेबाक बयान चर्चाओं में बने रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर उनके सोशल मीडिया पोस्ट आए दिनों चर्चाओं में आ जाते हैं।
फिलहाल तो हाल ही में हसीन जहां ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि हसीन जहां पूल में नहाती नजर आ रही हैं, लेकिन इस वीडियो में उनकी बेटी आयरा भी दिख रही हैं जिसे देखकर लोग भड़क जाते हैं।
हसीन जहां ने शेयर किया बेटी का पूल वीडियो
जी हां, हाल ही में हसीन जहां ने अपना और अपनी बेटी का एक और वीडियो शेयर कर दिया है और हर बार की तरह ही इस बार भी हसीन जहां को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि इस वीडियो में देखा जा सकता है की हसीन जहां और उनकी बेटी स्विमसूट पहनी नजर आ रही हैं। हसीन जहां अपनी बेटी की स्विमिंग की प्रैक्टिस करवाती दिख रही हैं। बेटी का आउटफिट काफी लूज होता है जिसमें वह अनकंफर्टेबल नजर आ रही है। बता दें कि हसीन जहां ने यह वीडियो हाल ही में शेयर किया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
हसीन जहां का पूल वीडियो देख लोगों ने किया जमकर ट्रोल
हसीन जहां के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई आपसे तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्रवार को कभी नमाज तो पढ़ती नहीं दिखतीं बस यही सब करवा लो। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे जरा सी शर्म कर लो शर्म। बता दें कि हसीन जहां लगातार अपने वीडियो को लेकर ट्रोल होती हैं, लेकिन फिर भी वह अपने वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications