मोहम्मद शमी पर पिघला हसीन जहां का दिल? I LOVE YOU बोलते हुए कहा- तुमने वैश्याओ पर पैसे ना लुटाए होते तो हम...

भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो चुके हैं। दोनों पिछले 7 सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर सुनवाई कर हसीन जहां और उनकी बेटी को 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। कोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी को हसीन जहां को 1.5 लाख रुपये देना होगा वहीं बेटी को 2.5 लाख रुपये देना होगा।
वायरल हुआ हसीन जहां का लेटेस्ट पोस्ट
वैसे तो हसीन जहां इस गुजारे भत्ते की तय की गई रकम से खुश नहीं हैं। हसीन जहां का कहना है कि उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की थी। वो भी सात साल पहले वहीं अब सात साल बाद महंगाई बढ़ गई है इसलिए वह इस पैसे को बढ़ाने की भी मांग कर रही हैं। फिलहाल तो गुजारे भत्ते के आदेश से हसीन जहां खुश भी हैं और इसी खुशी में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मोहम्मद शमी को कई ऐसी बाते कही हैं जिसे देख लोगों के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं।
सात सालों से लड़ रहे हैं कानूनी लड़ाई
हसीन जहां ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा- मैं तुमसे प्यार करती हूं जानू, मिलेगी कहीं मेरे जैसी बीवी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए। चिंता मत करो मेरे प्यारे हम मरते दम तक रिश्ता निभाएंगे। अब आप पर निर्भर करता है कि रिश्ता होगा कैसा। सात साल से हम दोनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। क्या फायदा हुआ आपको ? चरित्रहीन, लालची और मतलबी होने के कारण आपका खुद का परिवार बर्बाद हो गया।
क्या मिला हमें बदनाम करके
हसीन जहां आगे लिखती हैं कि आपने कितने क्रिमिनल खरीदे हमें मरवाने के लिए हमें बदनाम करने के लिए परेशान करने के लिए हर जगह से हराने के लिए। इससे कुछ हासिल हुआ आपको ? जो पैसे हरामखोरों को दिए वैश्याओं पर लुटाए। अगर वो पैसे अपनी बेटी की पढ़ाई उसके भविष्य पर खर्च किए होते और मुझे अच्छी जिंदगी देते तो कितना अच्छा होता। गुनाह से भी बच जाते और हम आज एक इज्जत की अच्छी जिंदगी जीते।
मैं अपना हक लूंगी
हसीन जहां यहीं नहीं रुकीं वह आगे कहती हैं कि देखो अल्लाह ने मुझे कितनी हिम्मत दी है। मैं आज भी अपने हक की लड़ाई में खड़ी हूं। मैं कानून का सहारा लेकर अपने सारे हक लूंगी और खुश रहूंगी, लेकिन यह भी याद रखना कि जितने भी असामाजिक लोग आपको सपोर्ट कर रहे हैं वह आपको नहीं आपके गुनाहों को सपोर्ट कर रहे हैं। जब आपका बुरा समय शुरू होगा तब यही लोग आपका जीना हराम कर देंगे यकीन रखना। बता दें कि इस पोस्ट को हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को भी टैग किया है।


Click it and Unblock the Notifications











