FIR की कॉपी के साथ Hasin Jahan ने खोला विवाद का पूरा राज, पुलिस और मीडिया पर भी लगाए गंभीर आरोप!

Hasin Jahan Shared FIR Copy- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने जमीन और मारपीट के मामले में सामने आकर खुलासा कर दिया है। उन्होने एफआईआर की कॉपी को साझा करते हुए सारी बातें बता डाली है।
हसीन जहां का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हो रहा था जिसमें वो पड़ोसियों के साथ मारपीट करते हुए नजर आईं थीं। इसके बाद उनपर कई धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज हुए थे। हालांकि हसीन जहां का कहना है कि उनके साथ ज्यादती हुई है और पड़ोसी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं।
यही कारण है कि वो झगड़ा हुआ था। बकौल हसीन जहां उन्होने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया था।
हसीन जहां का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने मीडिया पर भी निशाना साधा है और गोदी मीडिया बोलते हुए अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। बता दें कि हसीना मोहम्मद शमी से विवाद को लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं।
एफआईआर की कॉपी के साथ लिखा पोस्ट
हसीन जहां ने लिखा, काउंटर केस के बारे में गोदी मीडिया ने अफवाहें फैलाईं, लेकिन असल में तथ्य जनता से छुपाया गया, माफी देखिए ये हत्या के प्रयास का खंड के साथ कई सारे खंड पुलिस ने पार्षद, गुंडो और उसके परिवार पर लगाया है केवल शिकायत करने पर, और ये वास्तविक तथ्य सिर्फ मुझे बदनाम करने के झूठ गोदी मीडिया ने जनता से छुपाया। फैसला करने के लिए मैंने स्थानीय पार्षद और मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों को बार-बार शिकायत दी कि किस तरह से गुंडागर्दी और दादागिरी गंदी गंदी गलीगलोज, डराना, धमाका किया जा रहा है हमारे साथ, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की, ये पूरा अवैध गतिविधियां पार्षद के षडयंत्र के तहत और समर्थन से हो रहा था। सारी हकीकत जानने के बाद भी।
बिना मंजूरी योजना के अवैध निर्माण, रास्ते में बाधा कर बंगाल सरकार अबास योजना से मकान बना गया, और मेरी जमीन को नाजायज तरीके से हड़पने की कोशिश की गई, मैंने 144 कर रखा था, उसके विवाद ये लोग काम चालू रखा था, पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस काम रुकवा कर जाने के बाद भी एफआईआर से ये लोग अवैध निर्माण का काम चालू करते हैं, मेरी जमीन को हड़पने के झूठ, मेरी बेटी ने बड़े तमीज के साथ मिस्त्री से कहा, काम को रोक दो पुलिस अंकल मना कर गए हैं, ये बात कहते ही पूरा गुंडा परिवार जबरन हमारे घर में घुस कर मेरी अकेली बेटी पर हमला करता है 24.05.25 को, मजबूरन मेरी डरी हुई बेटी को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी, जब मैं कोलकाता से सूरी पहुंची तो प्लानिंग वाइज पूरा गुंडा परिवार अचानक आकर मेरी जमीन को हड़पने के लिए दीवार तोड़ना शुरू करता है और हम पर हमला करता है। एफआईआर पुलिस स्टेशन में जा कर झूठा एफआईआर दर्ज काउंटर केस करता है। डीएम, एसपी, पुलिस प्रभारी सब ही मामले से वाकिफ थे। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही हमें सुरक्षा दी, उन पर राजनीतिक दबाव था, उनके आधार पर काउंटर केस पर महत्व दिया गया है।
मैंने हर एक आयोग, नबन्ना, डीआइजी, एंटी करप्शन ब्यूरो, सीएम, सीएम हेल्प लाइन, बीरभूम एमपी शताब्दी रॉय सब को शिकायत की थी, इहा तक के माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका भी लिखी है। फिर भी ये लोग बाज़ नहीं आए, मेरी छवि को खराब करने में जूटे हुए हैं। माफी मांगें गुंडागर्दी के खिलाफ मुझे कानूनी कार्रवाई लेनी चाहिए के नहीं?
हसीन जहां के इस पोस्ट के बाद बवाल मचा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications