..................... Hasin Jahan Reacts On Mohammed Shami Met With Her Daughter After Long Time - Hindi Filmibeat

"उसको जो चाहिए था वो नहीं दिलाया.." बेटी को मोहम्मद शमी ने कराई शॉपिंग तो भड़की हसीन जहां

Hasin Jahan

Hasin Jahan Reaction On Mohammed Shami Reunion With Daughter: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी बेटी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी मुलाकात अपनी बेटी आयरा से हुई और इसके बाद में वह काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे। क्रिकेटर ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया और अपनी बेटी के साथ में मॉल में जमकर शॉपिंग भी की।

मोहम्मद शमी काफी लंबे वक्त के बाद अपनी बेटी से मिले और इसीलिए उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि समय रुक गया था जब मैं लंबे वक्त के बाद में अपनी बेटी को दिखा। शब्द जो भी कह सकते हैं उसे कहीं ज्यादा तुमको मैं प्यार करता हूं।

लेकिन आपको बता दें कि मोहम्मद शमी से अलग हो चुकी उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने अपनी बेटी के बारे में कोई भी खोज खबर नहीं ली थी। आयरा गिटार और कैमरा खरीदना चाहती थी और मोहम्मद शमी ने उसको खरीद कर नहीं दिया। वह अपनी बेटी को शोरूम के उस ब्रांड में लेकर चले गए जिसको वह एंडोर्स करते हैं।

आनंद बाजार से बातचीत के दौरान हसीन जहां ने कहा कि यह सब सिर्फ दिखावे के लिए था। मेरी बेटी का पासपोर्ट भी एक्सपायर हो गया और नए पासपोर्ट के लिए शमी के साइन चाहिए। इसी के चलते वह अपने पिता से मिलने गई और उसने साइन नहीं किया। वह जिस कंपनी का विज्ञापन करते हैं वहीं पर अपनी बेटी को लेकर गए और मेरी बेटी ने उस दुकान से जूते और कपड़े भी खरीदे।

हसीन जहां ने यह भी खुलासा किया की बेटी ने जो भी वहां से शॉपिंग की उसके लिए शमी को कोई भी पैसा नहीं देना पड़ा। इसी के चलते वह उसको वहां पर लेकर गए और मेरी बेटी को गिटार और कैमरा चाहिए था। शमी ने उसको नहीं दिलाया और कभी भी वह बेटी का हाल-चाल भी नहीं पूछते। वह पिछले महीने उससे मिला और तब उसने कुछ भी पोस्ट नहीं किया। मेरे हिसाब से तो अब कुछ पोस्ट करने के लिए बचा ही नहीं है।

मालूम हो कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां की साल 2014 में शादी हो गई थी। 2015 में उनकी बेटी हुई और 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। यहां तक की हसीन जहां ने तो शमी पर FIR भी दर्ज करवा दी थी कि वह और उनके परिवार उनके साथ में घरेलू हिंसा कर चुके हैं।

Read more about: hasin jahan mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X