'गंदी नस्लों की पैदाइशें..' मोहम्मद शमी से विवाद के बीच हसीन जहां ने किया ये पोस्ट, बुरी तरह ट्रोल
Hasin Jahan Post Viral: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में कौन नहीं जानता है कि वो सोशल मीडिया पर धमाका करती रहती हैं। शमी जितना इंस्टाग्राम पर कम एक्टिव होते हैं उतना ही हसीन जहां काफी एक्टिव रहती हैं।

आए दिन वो किसी ना किसी तरह के पोस्ट करतीं हैं और कुछ ऐसे वीडियोज डाल देती हैं जिसको शमी से जोड़कर देखा जाता है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है और काफी समय से दोनों एक दूसरे से अलग है। ना उनका तलाक हो रहा है और ना ही साथ में आ रहे हैं।
एक बार फिर से हसीन जहां ने कुछ ऐसा साझा किया है जिसके बाद लोग उनको शमी से जोड़कर देख रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें गंदी नस्लों के लोगों को लेकर कुछ ऐसा लिखा है जिसके बाद विवाद हो रहा है।
हसीन जहां ने लिखी ये बात
शमी की पत्नी ने एक पोस्ट किया है और तस्वीर में लिखा है, ''खानदानी इंसान खुद शर्मिंदा होगा तुम्हारे साथ गलत करके। वरना ये गंदी नस्लों की पैदाइशें गलत करने के बाद भी अकड़ में घूमती हैं।''इसके अलावा हसीन जहां ने अंग्रेजी में एक कैप्शन लिखा है कि, ''एक अच्छे परिवार का इंसान आपके साथ गलत करने के बाद शर्म महसूस करेगा। इसके उलट, नीच वंश में जन्मे लोग गलत काम करने के बाद भी घमंड से परेशान रहते हैं।'' इसके बाद मोहम्मद शमी के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और हसीन जहां को खरी खोटी सुना रहे हैं।
लोगों ने किया ट्रोल
हसीना जहां के इस पोस्ट पर लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया है। एक ने लिखा, ये बात हकीकत है। एक ने लिखा, ''लग रहा है अपने बारे में बात कर रही है।'' एक ने लिखा, ''सही बोली आपने ये बात, आप पर ही लागू होती है, ठीक है खुद को गली दे रही हो आप।'' एक ने लिखा, ''वो तो सबको पता है कौन खानदानी है या किसके पास शर्म है।'' एक ने लिखा, ''बहुत अकड़ है तुम्हारे में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
