गले में 'अल्लाह' का लॉकेट और 'हनुमान चालीसा' का पाठ.. मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan पर भड़के लोग!

Hasin Jahan Hanuman Chalisa- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। लगभग हर वीडियो में उनको शमी के फैंस की तरफ से खरी खोटी सुनाई जा रही होती है।
अब उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि लोगों का दिमाग हिलाने के लिए काफी है। बता दें कि हसीन जहां इस वीडियो में किसी नदी के किनारे नजर आ रही हैं। मजेदार बात तो ये है कि हसीन जहां ने अल्लाह के नाम का लॉकेट पहना हुआ है और बैकग्राउंड में हनुमान चालीस बजता हुए नजर आ रहा है।
बता दें कि हसीन जहां इस दौरान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी बेटी और बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। वो काफी खुश हैं और आरती का वीडियो भी दिखा रही हैं।
मंदिर पहुंची हसीन जहां?
इस नदी के किनारे बैठी हसीन जहां के पीछे एक मंदिर नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बता दें कि हसीन जहां किसी ना किसी तरह के वीडियोज हमेशा शूट करती रहती हैं और हाल ही में लड़ाई के एक वीडियो को लेकर खबरों में आईं थीं। मोहम्मद शमी की पत्नी का उनके पति के साथ विवाद चल रहा है और हाल ही में अदालत ने हसीन के पक्ष में फैसला करते हुए हर महीने दी जाने वाली रकम में बढ़ोतरी की थी।
क्या कह रहे हैं लोग?
हनुमान चालीसा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन देखने लायक हैं। एक ने लिखा, ''जय श्री राम जय हनुमान जी महराज।'' एक ने लिखा, ''सामने जो पानी दिख रहा है उसमें डूब क्यों नहीं जाती। सब पाप तुम्हारा धूल जाता।'' एक ने लिखा, ''आपकी जैसी सोच सभी की होनी चाहिए मेम, ग्रेट हो आप।'' एक ने लिखा, ''ये तो गई।'' एक ने लिखा, ''पति के पैसों पर ऐश चल रही है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि हसीन जहां ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications