हसीन जहां ने कंगना रनौत के संस्कारों को कोसा! थप्पड़ पड़ने पर बोलीं- मुसलमानों के खिलाफ...

Hasin Jahan On Kangana Ranaut: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर ऐसा पोस्ट कर दिया है जिससे बवाल मच गया है। हसीन जहां का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हसीना जहां ने कंगना के 'थप्पड़ कांड' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ उनकी विचारधारा पर भी टिप्पणी की है।
कंगना से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने कंगना की फोटो के साथ जो पोस्ट शेयर की है, उस पोस्ट में लिखा है कि अगर कंगना चाहतीं तो वो भी पलटकर मार सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं किया क्योंकि वह वर्दी का सम्मान करती हैं।
कंगना रनौत को लेकर हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, 'आपके संस्कार में मुसलमानों के लिए जहर उगलना है, मतलब के लिए देश के लोगों को कुछ भी गलत बोलना भी आपके संस्कार में है। आप अभिनेत्री हैं आपके फैन हर जाति के हैं, लेकिन इस से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। ये आपके संस्कार है, देश में आपको मंत्रालय चाहिए लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम आपको पता नहीं है।"
हसीन जहां ने आगे लिखा, 'देश के वीर असली नायक और नायिका देश की आजादी के लिए शहीद हो गए, भारत देश की मिट्टी में शहीदों का खून मिला है, उसी मिट्टी में पैदा हुआ अनाज आप खाती हैं। आप अभिनेता हैं आप भूमिका निभाने के लिए उनके किरदार को फील करके एक्टिंग करती होंगी? आजादी के लिए जंग लड़ी जा रही थी उस वक्त को फील कीजिए मैडम। शहीदों, और आजादी के जंग में जो लोग शामिल होंगे। उनके परिवार की जज्बे, हिम्मत, दुख, तकलीफ, कुर्बानी, हौसला, उम्मीद को अनुभव कीजिए फिर दुनिया को बताइए आजादी की जंग क्या होती है।'
दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना के हवाले से एक बयान वायरल हो गया है। इसमें लिखा है कि अगर कंगना चाहतीं तो वो भी कुलविंदर को थप्पड़ मार सकती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के फैक्ट चेक में इस बयान को पूरी तरह फर्जी बताया गया है।


Click it and Unblock the Notifications