मोहम्मद शमी के बाद हसीन जहां का धड़का किसी और के लिए दिल ? बोलीं- जब से आप मेरी जिंदगी में आए...

Hasin Jahan Viral Video: भारतीय क्रिकटर मोहम्मत शमी से अलग हो चुकीं हसीन जहां आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपनी एलिमनी में मिल रहे रुपयों पर बात करती नजर आती हैं तो कभी वह अपने डांस वीडियो और कॉमेडी वीडियो की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं, लेकिन फिलहाल तो हसीन जहां के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को देख लोग तो चौंक गए हैं। चलिए देखते हैं कि क्या है वीडियो में।
वायरल हुआ हसीन जहां का वीडियो
वायरल हो रहे हसीन जहां के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह महाराज अनिरुद्धाचार्य जी के दरबार में आए लोगों के सवाल जवाब पर एक वीडियो बनाती हैं। हसीन जहां मिमिक्री करते हुए कहती हैं कि 'राधे-राधे गुरु जी। गुरु जी हम प्रसाद पाने गए थे और वहीं से मेरा चप्पल चोरी हो गया'। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि 'ये प्रश्न है आपका ? अब आप कहीं भी उतारेंगे तो मैं रखवाली कैसे करूंगा।' इसपर हसीन जहां कहती हैं कि 'मेरा दो सवाल है - आप जब से मेरी जिंदगी में आए हैं मेरी जिंदगी बदल गई है, लेकिन दुख इस बात का है कि आप जल्द नहीं आए थोड़ा लेकर करके आए।' इसपर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि 'चलो जब आए तब चप्पल ही चोरी हो गई।'
हसीन जहां के वीडियो पर आए यूं कमेंट्स
बता दें कि हसीन जहां के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- आज कल की महंगाई में चार लाख तो बहुत कम है ना अब ऊपर से चप्पल भी चोरी हो गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब ऐसे काम करोगी तो चप्पल तो चुरेगी ही ना।
इस केस में बुरी फंसी हैं हसीन जहां
आपको बता दें कि हसीन जहां पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज करवाया गया है। शिकायत में यह कहा गया है कि हसीन गैर कानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा करना चाहती थीं। जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तब हसीन जहां ने मारपीट की। बता दें कि यह घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











