मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने रमजान में शेयर कर दी बेटी की ऐसी तस्वीर, लोग बोले- अस्तगफिरूल्लाह नापाक औरत

Hasin Jahan Bold Holi Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohd Shami) अपने जितना अपने शानदार गेम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी पत्नी हसीना जहां (Hasin Jahan Holi) नित नए विवादों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। इस बार हसीना जहां (Hasin Jahan Ramzan) ने रमजान के होली सेलिब्रेट कर लोगों की भौंहे चढ़ा दीं हैं।
हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें
दरअसल, हसीन जहां ने होली के मौके पर अपनी और बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं इन्ही के कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने अपनी होली खेलते हुए बेहद 'बोल्ड' तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं 'बोल्ड' तस्वीरों ने तहलका मचाया हुआ है। बता दें कि इससे पहले उन्हें बेटी, आयरा शमी की होली खेलने की तस्वीर साझा करने के कारण खूब ट्रोल होना पड़ा था।
होली की मस्ती में डूबी बेटी
सामने आई तस्वीरों में हसीन जहां अपनी फ्रेंड्स के साथ डांस भी कर रही हैं। वहीं उनकी बेटी भी होली का जमकर आनंद ले रही हैं। जब हसीन जहां ने 14 मार्च यानी होली के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की होली खेलने की फोटो साझा की, तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने कहा कि मुस्लिम होते हुए भी वो रमजान के पाक महीने में होली खेल रही हैं। यहां तक कि आलोचकों ने उनके मुस्लिम होने पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।
हसीन जहां मोहम्मद की शादी
बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां अलग हो चुके हैं। हसीन जहां IPL में चीयरलीडर का काम कर चुकी हैं। उन्होंने और शमी ने 2014 में शादी रचाई थी, इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है। मगर 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू उत्पीड़न, अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाने और हत्या की साजिश करने जैसे आरोप लगाए थे। तभी से दोनों अलग रह रहे हैं।
शमी भी हुए थे ट्रोल
मोहम्मद शमी भी आलोचनाओं से अछूते नहीं रहे हैं। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और भारत का सेमीफाइनल मैच खेला गया था। उस दौरान फील्डिंग करते समय शमी को जूस पीते देखा गया था। बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि शमी ने रमजान के समय रोजा ना रखकर इस्लामी शिक्षा का अपमान किया है। कई नामी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें से कुछ ने उनका समर्थन भी किया और कहा कि यात्रा करते समय रोजा रखना अनिवार्य नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications
