'3 दिन में आएगा राधे का तूफान'- रिलीज से पहले ट्विटर पर दिखी सलमान खान के फैंस की दीवानगी!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं और 13 मई को ये इंतजार पूरी तरह से खत्म होने वाला है। पहली बार ऐसा होगा कि कोई फिल्म थिएटर, ओटीटी और टीवी पर एक साथ रिलीज होने जा रही है। सलमान खान अपनी इस फिल्म से एक नया ट्रेंड काफी जल्दी शुरु कर सकते हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर कितना ज्यादा उत्सुक हैं इसका अंदाजा आप हाल ही में ट्रेंड हो रहे एक हैशटैग से लगा सकते हैं।

दरअसल ट्विटर पर 10 मई को ट्रेंड हो रहा था..(Radhe Storm in 3 Days) हैशटैग राधे का तूफान 3 दिनों में आएगा। फैंस की ये दीवानगी फिल्म रिलीज के पहले देखने को मिल रही है।

radhe, salman khan, राधे, सलमान खान

इसके पहले फिल्म के 4 गानें रिलीज हुऐ हैं जो कि सामने आते ही काफी बड़े हिट साबित हुए हैँ। फैंस का मानना है कि सलमान खान की ये मसाला एंटरटेनर काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी नजर आने वाली हैँ। फिलहाल आप देखिए फैंस क्या ट्वीट कर रहे हैं..

एक्शन

एक्शन

फैन ने लिखा है.. इस फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स एक्शन होने वाला है और दूसरी दिशा सलमान की केमेस्ट्री। (Radhe storm in 3 days)

नाईजीरिया का फैन

नाईजीरिया का फैन

नाईजीरिया के सलमान खान फैन ने जी5 सबस्क्राइब कर लिया है। 13 मई का इंतजार है जब फिल्म रिलीज होगी।

कुछ नया परोसा जाएगा

कुछ नया परोसा जाएगा

राधे फिल्म टाइगर, वांडेट, किक और दबंग से पूरी तरह अलग होने वाली है। आपके सामने कुछ नया परोसा जाएगा। तैयार रहो।

स्वैग और स्टाइल

स्वैग और स्टाइल

सलमान खान के स्वैग और स्टाइल के चर्चे भी काफी तेजी से हो रहे हैं। फैंस लगातार उनको पसंद कर रहे हैं।

ये कॉलेज लुक नहीं है

ये कॉलेज लुक नहीं है

एक फैन ने लिखा है.. ये कॉलेज लुक नहीं है, ये हार्ड वर्क और समर्पण की निशानी है। दरअसल सलमान खान आज भी जवान लगते हैं।

कुछ डायलॉग लिखे हैं

कुछ डायलॉग लिखे हैं

एक फैन ने सलमान खान की राधे से कुछ डायलॉग लिखे हैं। उनका मानना है कि फिल्म के डायलॉग चर्चित होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X