शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस ने मचाई धूम, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'हैशटैग हैप्पी बर्थडे शाहरुख'

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान के फैंस लगातार उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि सुपरस्टार लगातार उनके लिए जवान होते जा रहे हैं और वो एक आइडल हैं। शाहरुख खान पिछले कुछ समय से मुश्किल में थे जब उनका बेटा आर्यन पुलिस की गिरफ्त मे थे। इस बीच कई बार सोशल मीडिया पर दिखा कि लोग शाहरुख खान को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि उनके फैंस लगातार उनके सामने ढाल बन जाते हैं ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान हर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं और उनके घर मन्नत के सामने हजारों की तादात में फैंस जमा होते हैं।

shahrukh khan, birthday, शाहरुख खान, जन्मदिन

इस बार उनका जन्मदिन दिवाली के आसपास है और लोगों के जमा के होने की खबर आ रही है। सुबह से ही ट्विटर पर शाहरुख खान को लेकर हैशटैग और ट्रेंड चल रहा है।

#HpyBrthDaySRK ट्रेंड कर रहा है और फैंस उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से अभी किसी तरह का पोस्ट सामने नहीं आया है। आप देखिए फैंस कैसे उनको विश कर रहे हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X