हसीन जहां ने सुनाई मोहम्मद शमी को खरीखोटी, गुस्से में उगल दीं पर्सनल बातें तो आग बबूला हुए क्रिकेटर के फैन्स

Haseen Jahan-Mohammed Shami

Hasin Jahan Latest Post: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आए दिनों उनकी पत्नी हसीन जहां किसी ना किसी वजह से उनका नाम खींच ही लाती हैं। चाहें कोई पुराना विवाद हो या कोई एलिमनी को लेकर चल रही जंग हो हसीन जहां मोहम्मद शमी को खरी खोटी सुनाना का एक भी मौका नहीं छोडती हैं।

जमकर चर्चाओं में बनी हैं हसीन जहां

बता दें कि दोनों के बीच का विवाद आए दिनों बढ़ता दिख रहा है। बता दें कि जब से कोर्ट ने एलिमनी को लेकर फैसला सुनाया है तब से हसीन जहां कुछ खास खुश नजर नहीं आ रही है। हसीन जहां का कहना है कि मोहम्मद शमी जो लग्जरी लाइफ जीते हैं उन्हें भी वही लाइफ जीने का अधिकार है। वह 4 लाख रुपये नहीं बल्कि 10 लाख रुपये महीने गुजारा भत्ता की मांग कर रही हैं।

शमी को हसीन जहां से सुनाई खरी-खोटी

हसीन जहां अपने पोस्ट में शमी को लेकर आए दिनों तंज कसती नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर मोहम्मद शमी को खूब खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी पब्लिक की हैं जिसे देखकर शमी के फैन्स का पारा हाई हो गया है। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।

बेटी का करवाया इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन

दरअसल हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी का एक स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- 'अल्लाह करम से मैं बहुत खुश हूं। दुश्मनों ने चाहा था कि मेरी बेटी का किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन ना हो पाए। अल्लाह ने सबका मुंह काला कर दिया। अब मेरी बेटी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन हो गया है।'

खुद की बेटी के लिए पैसे नहीं हैं शमी के पास...

हसीन जहां यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद वह मोहम्मद शमी पर खूब बरसती नजर आईं। उन्होंने कहा- 'मोहम्मद शमी की पूरी कोशिश थी कि बेटी की पढ़ाई अच्छे स्कूल में ना हो, लेकिन पिता खुदा नहीं होता है। जिस बेटी का पिता अरबपति हो वह दूसरों की वजह से अपनी बेटी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वह दूसरों के बच्चों को बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ा रह है। बिजनेस क्लास में ट्रैवल करवा रहा है और खुद की बेटी के लिए उसके पास पैसा नहीं है। अच्छा तो यह है कि इस देश में कानून है नहीं तो पता नहीं क्या होता।

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X