हर्षवर्धन राणे ने दिखाई 12 साल पुरानी फोटो, पहचान पाना मुश्किल, फैंस ने बोला- मेहनत का असर

हसीन दिलरुबा फेम हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। जहां पर उन्होंने साल 2009 की अपनी एक फोटो शेयर की है। इस पर फैंस काफी तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। इन दिनों अपनी पुरानी थ्रोबैक तस्वीरों के कारण छाए हुए हैं। हसीन दिलरुबा के साथ ही हर्षवर्धन राण ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा में अपनी जगह तय कर ली है।

धीरे से ही सही हर्षवर्धन राणे ने फैंस के बीच अपनी फिटनेस और लुक के साथ एक्टिंग से एक खास जगह बना ली है। तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा में हर्षवर्धन राणे को पसंदं किया गया। इस फिल्म की रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे अपनी इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक 12 साल पुरानी फोटो शेयर की है।

Harshvardhan Rane

जिस पर एक्टर को पहचान पाना काफी मुश्किल है। ये फोटो हर्षवर्धन राणे ने साल 2010 में एक तेलुगू फिल्म थाकिट थाकिट से डेब्यू किया था। इसके लिए उन्होंने साल 2009 में एक लुक टेस्ट करवाया था। इसी की एक अनदेखी फोटो उन्होंने शेयर की है। जिस पर हर्षवर्धन राणे के फैंस तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं।

इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी साल 2021 की भी एक ताजा तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैंस को धन्यवाद भी दिया है। हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद हर्षवर्धन के फैंस उनकी मेहनत और संघर्ष की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करने के साथ हर्षवर्धन राणे ने कैप्शन में लिखा है कि इन दो तस्वीरों में दिख रहे झल्ले और अनाड़ी लड़कों में फर्क सिर्फ इतना है है कि राइट तस्वीर में दिख रहे लड़के को आपका प्यार मिला। शुक्रिया मुझे ऊंचा बढ़ने की हिम्मत देने के लिए। एक यूजर ने लिखा है कि अगर ये लड़का मेहनत नहीं करता तो राइट साइड वाले लड़के को इतना प्यार नहीं मिलता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X