TRAILER: संस्पेंस से भरपूर है तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा', नेटफ्लिक्स पर होने वाली है रिलीज
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है और ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म के तीनों किरदारों को काफी काफी शेड में दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े से शुरु होती है, जो कि तापसी और विक्रांत हैं। लेकिन इस बीच एंट्री होती है हर्षवर्धन की.. और शुरु होता है लव ट्रांगल। फिर किसी एक हत्या हो जाती है। कहानी में काफी उतार- चढ़ाव दिख रहे हैं, जो कि इसे एक बेहतरीन संस्पेंस थ्रिलर बना सकती है।

ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस तीनों कलाकार और कहानी की तारीफ कर रहे हैं। जाहिर है कि फिल्म से उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। तापसी ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "एक था राजा, एक थी रानी, हुई शुरु एक खूनी प्रेम कहानी"..
फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। यह फिल्म आनंद एल राय के बैनर 'कलर येलो प्रॉडक्शंस' के तले बनी है। फिल्म की शूटिंग काफी पहले ही खत्म हो चुकी थी। फिल्म पहले सितंबर 2020 में ही रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इसे थियेटर की जगह ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











