'हंसी तो फंसी' ..रोमांटिक-कॉमेडी मूवी नहीं: करण जौहर
करण ने कहा, "यह परिवार और उसकी यात्रा है। इसे रूमानियत पर आधारित हास्य प्रधान फिल्म कहना कहानी के महत्व को कम कर देना है। 'हंसी तो फंसी' खास उम्र के दो लोगों की कहानी है।" विनिल मैथ्यू निर्देशित 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिनीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म 'हंसी तो फंसी' में एक पागल वैज्ञानिक का किरदार निभा रही है जिसके बारे में उनका कहना है कि बड़े पर्दे पर ऐसा किरदार पहले कभी नहीं दिखा है। काश मैं आपको अपने किरदार के बारे में सबकुछ बता सकती। मैंने वास्तव में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है जो थोड़ा पागल है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं देखा।"
परिणीति चोपड़ा ने कहा, "हम ट्रेलर में जो दिखा सकते हैं फिल्म उससे कहीं बढ़कर है। मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको बड़ा आश्चर्य होगा।"। फिल्म सात फरवरी को प्रदर्शित होनी है।


Click it and Unblock the Notifications
