7 फरवरी को पर्दे पर दिखेगा पगली का पागलपन

हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि हम कैसी बात करने लगे हैं। लेकिन क्या करें.. ऐसे बयान हम नहीं बल्कि खुद फिल्म अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा कह रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' में परिणिति एक पागल लड़की के रोल में हैं जो थोड़ी सी सनकी भी है। जिसकी मुलाकात ऐसे लड़के से हो जाती है जो उसे ही नहीं बल्कि उसके पागलपन से बेइंतहा प्यार करता है।

खुद परिणिति ने कहा कि "हंसी तो फंसी' में तो मैं सचमुच फंस गई थी। मुझे अपने किरदार पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता था। हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्मों में शर्मीली या चुलबुली लड़की का किरदार निभाना ज्यादा आसान है, जिसमें प्रेम कहानी हो और प्रेम भरे गीत हों और सुखद अंत हो।" फिल्म में परिणिति के करेक्टर का नाम मीता है।

इस फिल्म का निर्देशन किया है विनिल मैथ्यू ने जो कि फिल्म के लिए परिणिति की जमकर तारीफ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि "मीता के किरदार के लिए परिणीति मेरी पहली पसंद थीं। सिर्फ वही इस तरह के सनकी और पागलपन भरे किरदार में जान डाल सकती थीं। वह एक मेहनती अभिनेत्री हैं और फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।"

फिल्म एक विचित्र सी कहानी है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में परिणिति चोपड़ा एक पागल वैज्ञानिक के रोल में हैं जो कि मंजन खाती है, दारू पीती है और उसे पागलपन के दौरे भी पड़ती हैं। वैसे फिल्म के गानों ने टॉप टेन में जगह बना ली है देखते हैं बॉक्सऑफिस पर फिल्म क्या गुल खिलाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X