..................... Hasee Toh Phasee's Actor Siddharth Malhotra wants to go biking to unwind - Hindi Filmibeat

'हंसी तो फंसी' से ज्यादा सिद्धार्थ को 'द विलेन' का इंतजार

करण जौहर की खोज सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हंसी तो फंसी.. लेकर चर्चा में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहै हैं। फिल्म में पहली बार पर्दे पर परिणिति चोपड़ा संग नजर आ रहे हैं। इस साल के लिए सिद्धार्थ ने अपने लिए काफी कुछ सोच रखा है। उसी में से एक है खुद को टेंशनप्री रखना इसके लिए उन्हें बाइक राईड करना पसंद है।

सिद्धार्थ ने खुद कहा कि हमें स्वयं के लिए वक्त नहीं मिलता..नए साल पर मेरा संकल्प स्वयं के लिए समय निकालना है। यही वजह है कि मैंने मोटसाइकिल खरीदने की योजना बनाई है। शाम में मोटरसाइकिल की सवारी पर जाना आरामदेह हो जाएगा औऱ मेरा मन टेंशन फ्री।

आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' से ज्यादा सिद्धार्थ मोहित सूरी की फिल्म 'द विलेन' को लेकर उत्साहित हैं। जिसमें वह निगेटिव रोल में हैं। फिल्म स्टूंडेट ऑफ द ईयर के शूट के समय सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि वह बॉलीवुड में अपना आदर्श शाहरूख खान को मानते हैं। शायद इसीलिए जब सिद्धार्थ को खलनायक का रोल मिला तो वह काफी खुश हुए क्योंकि किंग खान ने भी अपनी सफलता का स्वाद निगेटिव किरदार से ही चखा था।

सिद्धार्थ को यकीन है कि मोहित सूरी उनसे बुरे व्यक्ति का अभिनय बेहतर तरीके से करवा पाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं नए तरह का किरदार निभाने वाला हूं। हम अगले सप्ताह से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, फिल्म में मेरा रंग रूप भी काफी अलग होगा। मोहित सूरी के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वह मेरे अंदर के बुरे इंसान को बाहर निकालने के लिए बेहद सही निर्देशक हैं।" 'द विलेन' एकता कपूर के निर्माण में बन रही है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रितेश देखमुख फिल्म के अन्य कलाकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X