क्या ऋषभ पंत से मिलने कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंची उर्वशी रौतेला? इस क्रिप्टिक पोस्ट से चौंक गए लोग!

Recommended Video
कुछ समय पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था और इसके बाद सभी लोग इस इंतजार में थे कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का इस पर कोई रिएक्शन सामने आए। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चर्चा में है। दरअसल उर्वशी रौतेला ने अब एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है क्या उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत से मिलने पहुंची थीं?
क्योंकि उन्होंने मुंबई के अस्पताल की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जहां घायल ऋषभ पंत भर्ती हैं। उर्वशी अक्सर ऋषभ के साथ अपने पिछले लिंक-अप की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।
गुरुवार को, उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। शहर के नाम को जियोटैग करते हुए तस्वीर को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया गया था।

लोग बातें कर रहे हैं
इसके बाद से ही लगातार लोग बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जोकि उनको ट्रोल कर रहे हैं। ऋषभ पंत की बात करें तो वो एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हुए थे जिसके बाद उनको कोकिलाबेन अस्पताल में रेफर किया गया था।

डेटिंग की अफवाह
उर्वशी और ऋषभ के डेटिंग की अफवाह थी, लेकिन फिर पता चला था कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। हालांकि उर्वशी के पोस्ट से आज भी ऐसा लगता है कि वो ऋषभ को लेकर पोस्ट करतीं हैं।

हॉस्पिटल की फोटो
हालांकि इस बार उर्वशी ने जैसे ही हॉस्पिटल की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
ट्विटर पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह मानसिक प्रताड़ना है। अगर कोई आदमी ऐसा करता है, तो वह या तो जेल में होगा या उसके नाम पर नेटफ्लिक्स क्राइम डॉक्यूमेंट्री होगी।"

उर्वशी रौतेला की मां
हालांकि ना तो उर्वशी और ना ही ऋषभ की तरफ से इसको लेकर कोई खबर सामने आई है कि वो ऋषभ से मिलने पहुंची थीं। उर्वशी रौतेला की मां ने भी ऋषभ को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बधाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











