15 साल छोटे इस लड़के को सुष्मिता सेन कर रही है डेट ? जानिए कौन है ये शख्स
सुष्मिता सेन काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही है लेकिन वो किसी ना किसी तरीके से हमेशा लाइमलाइट में बनी ही रहती है। बता दें कि इस समय उनके लेकर ऐसा बातें चल रही है कि वो अपने से काफी ज्यादा छोटे शख्स के साथ डेट कर रही है। बता दें कि कई फंक्शन में सुष्मिता इस शख्स के साथ नजर आ रही हैं तो चर्चाएं होना तो स्वाभाविक सी बात है। आपको बता दें कि ये पेशे से एक मॉडल है और इसका नाम रोहमन शॉल है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि सुष किसी को डेट कर रही है..इसके पहले भी वो कई स्टार्स को डेट कर चुकीं है लेकिन इस बार वो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहीं है।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन की उम्र जहां 42 साल है तो वहीं रोहमन की उम्र करीब 27 साल बताई जा रही है। हालांकि दोनो के रिलेशनशिप का कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सुगबुगाहट जरूर सुनाई दे रही है।
हाल ही में हुए एक शो के दौरान सुष्मिता सेन की दोनो बच्चियों के साथ रोहमन भी नजर आए थे और काफी ज्यादा मस्ती करते दिख रहे थे। अगर इस सब के बीच कोई रिश्ता निकलकर आता है तो सुष्मिता सेन के फैंस के लिए ये काफी ज्यादा चौकाने वाला मामला हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications