..................... Has Smriti Mandanna forgiven Palash Muchhal? Cricketer's father photo viral with Palak Muchchal - Hindi Filmibeat

स्मृति मंदाना ने पलाश मुच्छल को कर दिया माफ? रेस्टोरेंट से वायरल हुई इस तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल

Smriti Mandanna Palash Muchchal Reunite: क्या स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल फिर साथ आने वाले हैं? ये सवाल तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल को स्मृति मंदाना के पिता के साथ देखा गया है।

Smriti Mandanna

धोखा देने के आरोप के बाद क्रिकेटर स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट गई थी। इस घटना ने स्मृति के फैंस को अंदर तक हिलाकर रख दिया था और सभी पलाश को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे।

रेडिट पर सामने आई इस तस्वीर की मानें तो स्मृति के पिता और सिंगर को फार्मर्स कैफे में देखा गया। इस दौरान पलक के पति संगीतकार मिथुन भी मौजूद थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने उम्मीदें पाल ली हैं कि क्या सच में वो फिर से साथ आने वाले हैं।

क्या है तस्वीर की सच्चाई?

इस तस्वीर को लेकर जब पड़ताल की गई तो कुछ चीजें सामने निकलकर आ रही हैं जिससे ऐसा कहा जा सकता है कि ये अभी की तस्वीरें नहीं है। बता दें कि स्मृति मंदाना के पिता को इसमें गर्म कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है और इस वक्त गर्मी पड़ रही है। इससे लोग ऐसा मान रहे हैं कि ये पुरानी तस्वीरें हैं जो कि अब वायरल हुई हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

क्यों टूटी थी शादी

शादी के एक रात पहले बवाल मचा था और शादी टूट गई थी। पूरी दुनिया के सामने स्मृति मंदाना को प्रपोज करने वाले पलाश पर आरोप लगा था कि वो किसी दूसरी लड़की के साथ पाए गए थे। इसके बाद विवाद बढ़ा और स्मृति ने शादी से इंकार कर दिया। सभी साथी खिलाड़ियों ने पलाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। फैंस ने जमकर गालियां दी थीं। स्मृति मंदाना ने इसपर खुलकर कोई बात नहीं की है।

Read more about: smriti mandhana palak muchhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X