..................... Has Shweta Basu Prasad no Right to Privacy?, Asks Her TV Mother Sakshi Tanwar - Hindi Filmibeat

जिस्मफिरोशी में पकड़ी गई श्वेता के लिए बिलख उठीं उनकी टीवी मदर

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई नेशनल अवार्ड वीनिंग गर्ल श्वेता बसु के बारे में अब उनकी मां ने मीडिया के सामने कुछ सवाल खड़े किये हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं श्वेता की रील मदर साक्षी तंवर की, जिनके साथ श्वेता ने स्टार प्लस के सुपरहिट शो कहानी घर-घर की.. में काम किया था।

आज से करीब 14 साल पहले की बात है जब एक नौ साल की बेटी का रोल श्वेता ने किया था, वो बेटी बहुत प्यारी और क्यूट थी, यह कहना है साक्षी का, जो श्वेता के लिए काफी हैरान-परेशान हैं।

पढ़ें: बहुत लंबी और हाईफाई है जिस्‍मफरोशी के धंधे में पकड़ी गई एक्‍ट्रेस श्‍वेता के ग्राहकों की लिस्‍ट

साक्षी ने कहा कि मैं श्वेता से पिछले काफी समय से मिली नहीं हूं लेकिन इतना कह सकती हूं कि जिन कारणों के कारण वो चर्चा में है, उस बात से मैं बहुत सकते में हूं। क्योंकि जब मैं श्वेता से मिली थी तब उसकी उम्र 9 साल थी। उसके बाद वो मुझे लगभग 13 साल तक लगातार मदर्स डे पर विश करती थी जिससे पता चलता है कि वो एक अच्छी और संस्कारिक लड़की है।

लेकिन फिर उसके फोन आने बंद हो गये लेकिन जब उसे 'मकड़ी' के लिए नेशनल अवार्ड मिला था तो मैंने उसे विश करने के लिए फोन किया था और उसने बड़े ही प्यार से मुझे धन्यवाद दिया था। फिर अचानक क्या हुआ और वो कैसे देह-व्यपार के दलदल में फंस गई, यह मेरी समझ से परे हैं। मैंने उसकी मां को फोन किया तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

मैं मीडिया के जरिए पुलिस से पूछती हूं कि आखिर क्यों श्वेता की मां को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है। श्वेता कोई क्रिमनल तो है नहीं और जिन बिजनेस मैन के साथ श्वेता के संबंध बताये जा रहे हैं उन बिजनेसमैन के नाम मीडिया में उजागर क्यों नहीं हो रहे हैं। आखिर क्यों श्वेता के नाम पर ही हल्ला मचाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X