सलमान खान ने रिजेक्ट की तिग्मांशु धूलिया की Dabangg 4, अरबाज़ खान बंद कमरे में शुरू करेंगे दबंग 4 की कहानी

सलमान खान और उनकी मशहूर दबंग फ्रेंचाईज़ी, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज़ में से एक है। यही कारण है कि चुलबुल पांडे अवतार में सलमान खान [Salman Khan] की वापसी दबंग 4 [Dabangg 4] के साथ होनी है और इसका इंतज़ार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। अब हाल ही में अपनी वेब सीरीज़ तनाव के प्रमोशन के दौरान, दबंग प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने फिल्म पर चुप्पी तोड़ी।
सलमान खान ने पिछले साल ही अरबाज़ खान के शो पर ये कंफर्म कर दिया था कि दबंग 4 का काम चालू हो चुका है। लेकिन अब अरबाज़ खान का कहना है कि दबंग 4 को अभी थोड़ा समय लगेगा। अरबाज़ नहीं चाहते हैं कि वो और सलमान मिलकर दर्शकों को कुछ भी काम चलाऊ परोस दें।
इसलिए अरबाज़ खान ने ये तय किया है कि पहले वो और सलमान खान अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे और फिर उसके बाद ही दबंग 4 पर काम शुरू होगा। अरबाज़ खान का कहना है कि वो अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अब सीधा कमरा बंद करेंगे और दबंग 4 की कहानी पर काम करेंगे।
लेकिन इससे पहले की रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार दबंग 4 का ज़िम्मा, डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया को सौंपा गया था। माना जा रहा था कि सलमान खान चुलबुल पांडे का एक मेकओवर चाहते हैं और इसलिए तिग्मांशु धूलिया ने दबंग 4 पर काम करना शुरू कर दिया था। वो अपनी कहानी के साथ तैयारी भी थे। लेकिन अरबाज़ के इस बयान के बाद ये माना जा रहा है कि शायद, सलमान खान को तिग्मांशु धूलिया की कहानी में दम कम लगा।
गौरतलब है कि दबंग 4 की कहानी में चुलबुल पांडे को भी उम्र में काफी आगे बढ़ाना था और इसलिए सलमान खान चाहते थे कि चुलबुल पांडे का किरदार अब थोड़ा और सधा हुआ हो जाए। हालांकि, उसका अल्हड़पन अभी भी बना रहे लेकिन फिर भी उसकी उम्र के हिसाब से उसमें काफी बड़े बदलाव आएं। अब देखना है कि दबंग 4 में चुलबुल पांडे का मेकओवर कैसा किया जाता है।
इससे पहले, दबंग 3 में दर्शक सलमान खान और सई मांजरेकर का रोमांस नकार चुके हैं। दबंग 3 में, दबंग से भी पहले की कहानी को फोकस में रखा गया था लेकिन दर्शकों ने ये फिल्म पूरी तरह से नकार दी थी। इसलिए अब सलमान खान और अरबाज़ खान, दबंग फ्रेंचाईज़ी के अगले पार्ट के साथ कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












