क्या रेखा ने कर दिया वेदांग रैना और खुशी कपूर के रिलेशनशिप का ऐलान? दोनों के पकड़े हाथ और...

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ की प्रीमियर के दौरान कई वीडियो वायरल हुए और सबसे प्यारा वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में रेखा, वेदांग रैना और खुश कपूर नजर आ रही हैं।
सभी जानते हैं कि वेदांग रैना और खुशी कपूर का नाम एक दूसरे से जुड़ता है। ये रूमर्ड कपल अक्सर साथ में भी नजर आता रहता है। लेकिन इस इवेंट के दौरान जो वीडियो सामने आया उसने काफी कुछ क्लियर कर दिया है।
रेखा ने इस दौरान दोनों का एक एक हाथ पकड़ा हुआ था और मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इसके बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि रेखा ने ऐसा क्यों किया? इस वीडियो में आप देखेंगे कि वेदांग और खुशी एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
वीडियो के सामने आते ही लोग इनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर वे उसे इस तरह नहीं पकड़ेंगे तो क्या वह टूट जाएंगे?'' एक ने लिखा, ''ख़ुशी उनकी बेटी की तरह दिखती है lol.'' एक ने लिखा, ''क्या उसे चलने में समस्या है?'' एक ने लिखा, ''दोनों के रिलेशनशिप का ऐलान कर रही हैं रेखा जी।'' एक ने लिखा, ''रेखा ने बना दी जोड़ी।'' एक ने लिखा, ''किसी ने ऐसी कहा हा कि मोहब्बत हमेशा जवान रहती है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
प्रीमियर पर पहुंचे थे कई सितारे
कई सितारे इस प्रीमियर पर पहुंचे थे। इस दौरान रेखा ने जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म के लिए आशीर्वाद देते हुए उनके माथे को चूमा। अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर को सपोर्ट करने पहुंचे और ख़ुशी कपूर भी उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर के लिए शामिल हुईं। फातिमा सना शेख व्हाइट कलर की क्यूट ड्रेस में स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। इन सभी सितारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिल्म उलझ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











