क्या शादी के बाद राखी सावंत बन गयी फातिमा? खुद आदिल दुर्रानी ने किया खुलासा

Rakhi Sawant

Recommended Video

Adil Khan ने finally निकाह पर तोड़ी चुप्पी, मांगी 10 दिन की मोहलत, Rakhi Sawant बोलीं- मैं सदमे ...

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से खबरों में छाई हुई है। इस बार वह अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि निजी कारणों से सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही खुलासा किया कि उन्होंने 7 महीने पहले ही आदिल दुर्रानी से शादी कर ली थी। शादी के बाद राखी का नाम बदल कर फातिमा रखा गया है। लेकिन शादी के बाद राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी पर कई आरोप लगाये हैं। राखी ने अपनी शादी की खबर का मीडिया के सामने खुलासा करते हुए आदिल दुर्रानी पर मराठी बिग बॉस कंटेस्टेंट से अफेयर का आरोप लगाया।

राखी और आदिल के बीच नहीं चल रहा सबकुछ ठीक :

राखी और आदिल के बीच नहीं चल रहा सबकुछ ठीक :

राखी सावंत ने जब आदिल दुर्रानी के साथ अपने निकाह की खबरों का वीडियो शेयर किया था, उस समय उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और आदिल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आदिल ने उनसे निकाह की बात को मीडिया के सामने रिवील करने से मना किया था लेकिन जब राखी को आदिल के अफेयर की जानकारी मिली तो वह खुद को नहीं रोक सकी। राखी का कहना है कि उन्होंने आदिल के मोबाइल में कुछ ऐसा देखा है, जिससे यह साबित होता है कि आदिल का अफेयर चल रहा है।

आदिल ने मांगा 10-12 दिनों का समय :

आदिल ने मांगा 10-12 दिनों का समय :

राखी सावंत के अपनी शादी के बारे में खुलासा करने के कुछ दिनों बाद ही आदिल दुर्रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर बात की। इस इंटरव्यू में आदिल ने कहा, "मैं ना तो शादी की बात को स्वीकार कर रहा हूं और ना ही नकार रहा हूं। मुझे 10-12 दिनों का समय दिजीए। इसके बाद मैं खुद आकर इस बारे में बात करुंगा, इंटरव्यू दूंगा।" वहीं इसी इंटरव्यू के दौरान जब शादी के बारे में राखी सावंत से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने सारे सबूत दे दिए हैं।"

डॉक्यूमेंट में दिख रहा है राखी का बदला हुआ नाम :

डॉक्यूमेंट में दिख रहा है राखी का बदला हुआ नाम :

राखी सावंत मराठी बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट थी। इस दौरान कई बार उन्हें माथे पर सिंदूर लगाए हुए भी देखा गया। वहीं राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपनी निकाह से जुड़े जो दस्तावेज शेयर किये हैं उनमें ब्राइड का नाम राखी सावंत फातिमा लिखा दिखायी दे रहा है। कुछ दिनों पहले ही राखी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोते हुए अपनी मां की बीमारी के बारे में भी बताया था। राखी की मां इस समय ब्रेन ट्यूमर के साथ कैंसर की वजह से अस्पताल में इलाजरत हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X