..................... Has Priyanka Chopra's failed as producer, Madamji been shelved? - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा हुईं FAIL, मैडमजी डब्बे में!

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैडमजी' एक बार फिर सूर्खियों में है। लेकिन अफसोस इस बार किसी गुड न्यूज नहीं, बल्कि विवाद की वजह से है। खबर आ रही है कि 'मैडमजी' बक्से में बंद हो गई है क्योंकि बिल्कुल इसी कहानी को लेकर के सी बकौड़िया की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स पहले से बन रही है। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

गौरतलब है कि, फिल्म मैडमजी के साथ प्रियंका निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली थी। इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने कई योजनाएं भी बना ली थीं। इतना ही नहीं, फिल्म के निर्देशन की बागडोर मधुर भंडारकर को सौंपी जानी थी, लेकिन अब इन सभी योजनाओं पर ताला लग गया। 'मैडमजी' को रोकने का निर्णय लिया गया है।

प्रियंका की फिल्म 'मैडमजी' की कहानी एक बार डांसर अनोखी देवी की है, जो राजनीति की पटरी पर चल पड़ी थी और कामयाबी हासिल करती है। जबकि मल्लिका की 'डर्टी पॉलिटिक्स' राजस्थान में हुए भंवरी देवी हत्याकांड से प्रेरित है। खबरों की मानें तो दोनों फिल्मों की कहानी लगभग एक जैसी है।

वैसे फिल्म मैडमजी की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। इसकी तैयारी दिसंबर 2014 में ही शुरू होने वाली थी, लेकिन फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण 'मैडमजी' की शूटिंग अप्रैल तक टाल दी गई थी। बहरहाल, अब शूटिंग शुरू होना तो दूर की बात, इसके बक्से में बंद होने के आसार नजर आ रहे हैं।

वहीं, उम्मीद है कि मल्लिका शेरावत इस खबर से काफी खुश हुईं होगी। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को चुनौती देते हुए कहा था कि असली मैडमजी प्रियंका नहीं मल्लिका हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X