क्या फिर बिगड़ी प्रेमानंद महाराज की तबीयत ? समय रहते लिया गया ये बड़ा फैसला...

वृंदावन में रहने वाले महाराज प्रेमानंद जी को हर कोई मानता है। दोनों किडनियां खराब होने के बाद भी वह रोजाना सतसंग करते हैं और अपने भक्तों की उलझनों का अंत करते हैं। प्रेमानंद महाराज को मानने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबर मिली थी। जिस वजह से उनकी पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने पर प्रेमानंद महाराज ने लगभग 500 मीटर की पदयात्रा का प्रारंभ किया था, प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए लाखों श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन अब बताया जा है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिर खराब हो गया है।
क्या फिर बिगड़ गई प्रेमानंद महाराज की तबीयत
फिलहाल को दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उनके पेट में सूजन होने की आशंका होने की वजह से संत के अनुयायियों ने मथुरा के बिड़ला मंदिर के समीप एक निजी लैब में प्रेमानंद महाराज का स्कैन करवाया है। यह बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की जांच को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। जब उन्होंने लैब में प्रवेश किया था तब अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
लंबे समय से हैं किडनियां खराब
आपको बता दें कि 56 साल के प्रेमानंद महाराज ने बचपन से ही अध्यात्म में अपना ध्यान लगाया। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। शुरुआत में प्रेमानंद महाराज बनारस के घाट पर बैठा करते थे, लेकिन जब से वह वृंदावन आए वह राधा रानी की भक्ति में लीन हो गए। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की किडनियां साल 2006 से खराब हैं और तब से ही उनका डायलिसिस चलता है।


Click it and Unblock the Notifications