क्या स्मोकिंग करने लगे हैं एमएस धोनी? कार से वायरल हुआ सिगरेट का पैकेट, कई तरह के सवाल कर रहे हैं फैंस
Cigarette Packet in MS Dhoni's Car: सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर एमएस धोनी नजर आए थे और ये किसी के लिए चौकाने वाली बात नहीं थी। इसका कारण ये है कि सलमान खान और धोनी की काफी अच्छी बनती हैं और धोनी के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान उनके साथ नजर आए थे।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिससे लोग काफी हैरान हैं हैं और कई तरह के सवाल कर रहे हैं। बता दें कि एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें जिसमें एमएस धोनी की कार के अंदर सिगरेट का पैकेट दिखाई दे रहा है।
क्या धूम्रपान करते हैं धोनी?
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी को लेकर कहा जाता है कि वो कोई नशा नहीं करते हैं। लेकिन सिगरेट का पैकेट कार में नजर आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों ने पूछा है कि क्या धोनी को गलत आदत लग गई है।
सिगरेट का ये वीडियो मेगास्टार सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में उनके 60वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद शूट किया गया था। हालांकि सिगरेट किसकी है और कार में क्या कर रही थी इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एमएस धोनी ने किसी तरह का रिसपॉन्स नहीं दिया है। धोनी के पूरे करियर में उनको सिगरेट पीते हुए नहीं देखा गया है।
क्या बोले लोग?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''किसी की निजता का उल्लंघन क्यों किया जाता है?'' एक ने लिखा, ''यह निजता के उल्लंघन की पराकाष्ठा है। हमें उसके जीवन में दखल देने की क्या जरूरत है?'' एक ने लिखा, ''वाह कार रेंटल वाला शायद वो किसी और का हो सकता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications











