कार्तिक आर्यन के हाथ से निकली आनंद एल राय की फिल्म? यहां जानें सच्चाई, टीम ने रिलीज किया बयान
कार्तिक आर्यन से जुड़ी अफवाहें शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। धर्मा प्रोडक्शन की दोस्ताना 2 के बाद खबर आई कि रेड चिलीज की फिल्म 'फ्रेडी' भी कार्तिक के हाथों से निकल गई है। वहीं, अब नई अफवाह शुरु हुई कि आनंद एल राय ने भी अपनी फिल्म से कार्तिक को आउट कर, आयुष्मान खुराना को साइन कर लिया। बहरहाल, आनंद एल राय की टीम ने एक बयान जारी करते हुए इस अफवाह बिल्कुल गलत बताया है।
कहा जा रहा था कि कार्तिक फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ एक अनटाइटल्ड गैंगस्टर फिल्म करने वाले थे, लेकिन अब वे इसका हिस्सा नहीं हैं। बल्कि आनंद अब इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना पर विचार कर रहे हैं।

कार्तिक और राय की इस फिल्म को लेकर खबरें इसी साल फरवरी में सामने आईं थीं। जब एक्टर को फिल्ममेकर के मुंबई कार्यालय के बाहर देखा गया था।
यह खबर बाहर आते ही कार्तिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे थे। उनके फैंस निर्माता- निर्देशकों के रवैये पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन जल्द ही आनंद एल राय की टीम ने सभी अफवाहों को शांत कर दिया।
आनंद एल राय के 'कलर येलो प्रोडक्शन्स' के प्रवक्ता ने बयान रिलीज किया है, जिसमें लिखा गया है- "ये पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं। हम कार्तिक से किसी और फिल्म के लिए मिले थे और उस पर अभी भी बातचीत चल रही है। हमने आयुष्मान खुराना को कोई और फिल्म ऑफर की है और ये पूरी तरह से मिक्स अप का मामला है।"
बहरहाल, कोई शक नहीं कि कार्तिक फैंस इस खबर के बाद राहत की सांस ले रहे होंगे। फिलहाल इन मुद्दों पर कार्तिक आर्यन का कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि कार्तिक फैंस इन खबरों से बेहद निराश और गुस्से में हैं। बता दें, कार्तिक की आने वाली फिल्मों में धमाका और भूल भुलैया 2 शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications
