तो क्या सच में इलियाना का दिल आ गया है वरूण पर?

अक्सर फिल्मी सितारों का साथ में काम करते-करते एक-दूसरे पर दिल आ जाता है। इसलिए अगर मैं तेरा हीरो की हिरोईन इलियाना डीक्रूज को फिल्म के हीरो वरूण धवन अच्छे लगने लगे तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। नहीं-नहीं इलियाना ने वरूण को प्रपोज नहीं किया है। बस उन्हें वरूण की कुछ खूबियां भा गयी हैं।

दरअसल 'मैं तेरा हीरो' की अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज वरूण से इस कदर प्रभावित हैं कि वह अपने लिए वरुण जैसा जीवनसाथी की ख्वाहिश रखने लगी हैं। इलियाना, वरुण को उनके साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की शूटिंग करने के दौरान जान पाई।

Did You Know: इलियाना ने फिल्म 'बर्फी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था

इलियाना ने कहा कि , "मुझे व्यक्तिगत रूप से महसूस होता है कि वरुण के साथ मेरा तालमेल एक अलग तरह का है। मैंने उनके साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया है। जो खूबियां मूझे अपने लाइफ पार्टनर में चाहिए वह काफी हद तक वरूण में है।

'मैं तेरा हीरो' में वरूण-इलियाना का हॉट लिपलॉक

इलियान ने कहा, "वरूण बहुत आकर्षक और परिपक्व हैं और उन्हें पता है कि कब क्या बोलना है। मैं अपने जीवनसाथी में वरुण की खूबियां चाहती हूं।" इलियाना अब तक रणबीर कपूर के साथ 'बर्फी' और शाहिद कपूर के साथ 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में काम कर चुकी हैं। डेविड धवन निर्देशित 'मैं तेरा हीरो' तेलुगू फिल्म 'कांदिरीगा' का हिदी संस्करण है, इसमें नरगिस फाकरी भी हैं। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Did You Know: इलियाना ने फिल्म 'बर्फी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। हिंदी फिल्मों में आने से पहले इलियाना दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही थीं, लेकिन 'बर्फी' के बाद से उन्होंने दक्षिण की एक भी फिल्म के लिए अनुबंध नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X